एमसीसी संसद् से पास नहीं किया जाता तो सत्ता गठबन्धन टूट सकता हैः प्रधानमन्त्री देउवा

काठमांडू, ३० जनवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने चालू संसद् बैठक से ही अमेरिकी सहयोग संबंधी परियोजना मिलिनियम च्यालेन्ज कम्प्याक्ट (एमसीसी) पास करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन को दबाव दिया है । नहीं तो सत्ता गठबंधन टूटने की चेतावनी भी प्रधानमन्त्री देउवा ने दिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार शनिबार शाम सम्पन्न ५ दलीय सत्ताधारी दलों की बैठक में प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि फरवरी १ के भीतर एमसीसी सम्झौता संसद् से पास होना चाहिए, नहीं तो उक्त परियोजना अमरिका वापस करने की तैयारी में है । जब प्रधानमन्त्री देउवा की ओर से इसतरह से दबावपूर्ण प्रस्ताव आया तो सत्ताधारी दल नेकपा माओवादी और नेकपा समाजवादी के नेताओं के बीच कुछ देर संनाटा छा गई । तब भी दो सत्ताधारी दल इसके लिए तैयार नहीं दिखाई दिए । तब प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि एमसीसी सम्झौता को संसद् में पेश किया जा रहा है, आप लोगों को पक्ष में भोट करना है या विपक्ष में निर्णय लेना होगा ।
बताया गया है कि अगर एमसीसी सम्झौता संसद् से पास करने में सत्ताधारी गठबन्धन तैयार नहीं रहा तो गठबन्धन टूटने की सम्भावना भी है । प्रधानमन्त्री देउवा ने इसके बारे में भी गठबन्धन के नेताओं को स्पष्ट बता दिया है । प्राप्त सूचना अनुसार एमसीसी संबंधी प्रधानमन्त्री की तैयारी के कारण ही माओवादी केन्द्र और समावादी केन्द्र के पहल में ही संसद् बैठक को स्थगित कर दिया गया है । बताया गया है कि एमसीसी को रोकने के लिए भी संसद् बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।

