Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी ओली के ऊपर कारवाही मांग करते हुए प्रशासन में निवेदन

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

भक्तपुर, ३० जनवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर कारवाही मांग करते हुए भक्तपुर जिला प्रशासन कार्यालय में निवेदन पंजीकृत हुआ है । सूर्य विनायक नगरपालिका निवासी अभिजित अधिकारी ने संक्रामक रोग ऐन २०२० बमोजिम ओली के ऊपर कारवाही मांग किया है ।
निवेदक अधिकारी का कहना है कि अध्यक्ष ओली कोरोना से संक्रमित होते हुए भी एमाले भातृ संगठन युवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होकर अन्य व्यक्तियों को संक्रमित बनाने में सहयोग किया है । उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष ओली खूद ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह सामान्य संक्रमित हैं ।
कोरोना से संक्रमित ओली तथा उनके अभिव्यक्ति संबंधी समाचार और फोटो के साथ निवेदन पेश करते हुए अधिकारी ने कहा है– ‘खूद कोरोना से संक्रमित होकर संक्रमण फैलाने के लिए सहयोग सिद्ध कार्य में संलग्न होने के कारण संक्रामक रोग ऐन २०२० विपरित उन्होंने कार्य किया है, ऐसे कार्य करनेवाले निज केपीशर्मा ओली को कानून बमोजिम कारवाही किया जाए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com