चोरी की मोटरासइकिल के साथ सर्लाही से ३ चोर गिरफ्तार
सर्लाही, १ फरवरी । चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सर्लाही पुलिस ने ३ चोर को गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी माधवप्रसाद बुढाथोकी के अनुसार लालबन्दी से उन लोगों को गिरफ्तार की गई है ।
पुलिस ने कहा है कि लालबन्दी नगरपालिका–५ के सूर्यदीप चौधरी, रुपेश माझी और लालबन्दी–१५ के सोमबहादुर रेग्मी को गिरफ्तार किया गया है । बताया गया है कि गत माघ ७ गते लालबन्दी–५ निवासी ज्ञानबहादुर क्षेत्री की घर से प्रदेश २–०३–००१प १०१९ नम्बर की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी । पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ उन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

