Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. भट्टराई ने किया आशंका– एमाले नेता भीम रावल की पीएचडी नक्कली !

 

काठमांडू, १ फरवरी । संघीय समाजवादी पार्टी के संघीय परिषद् अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने आशंका किया है कि एमाले नेता डा. भीम रावल की पीएचडी कई नक्कली तो नहीं है ? एमसीसी सम्झौता के संबंध में रावल की ओर से सार्वजनिक अभिव्यक्ति प्रति आपत्ति प्रकट करते हुए डा. भट्टराई ने ऐसा आशंका किया है ।
सामाजिक संजाल में नेता भट्टराई ने लिखा है– ‘यह कण भीम रावल खूद को पीएचडी होल्डर बता कर अपने नाम के आगे ‘डॉ.’ भी लिखते हैं । विद्यावारिधि करते वक्त अगर किसी के संबंध में कुछ कहा जाता है तो उसका स्रोत, मिति और स्थान उल्लेख किया जाता है । अगर उनके दावे के अनुसार एमसीसी सम्झौता हुआ है तो कभ, कहां और कैसे हुआ ? क्या इसकी जानकारी नहीं देनी चाहिए ? नहीं तो वह नक्कली पीएचण्ड होल्डर तो नहीं है ?’
स्मरणीय है, एमसीसी सम्झौता संसद् से पास ना करने के लिए आग्रह करते हुए एमाले नेता रावल ने सांसदों को एक स्मरण पत्र लिखा है । जहां उन्होंने कहा है– ‘जिस वक्त सांसद् लोग संविधान निर्माण और शान्ति प्रक्रिया संबंधी काम सम्पन्न करने के लिए व्यस्त हो रहे थे, उसी समय बाबुराम ने गोप्य रुप में एमसीसी सम्झौता किया है । मुझे तो यह प्रतिनिधिसभा में पेश होने के बाद ही पता चला है ।’
इसतरह की आरोप लगने के बाद डा. भट्टराई ने उसका स्रोत, मिति और स्थान स्पष्ट करने के लिए नेता रावल को चुनौती दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com