किसान आन्दोलन में पुलिस हस्तक्षेप पर मधेशी आयोग ने चिंता जतायी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनमत पार्टी द्वारा 35दिनो से मधेश के विभिन्न जिलों में किसान आन्दोलन के दौरान राज्य पक्ष द्वारा पुलिस कार्रवाई करने पर मधेशी आयोग ने चिंता जतायी है। मधेशी आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि गणतंत्र में बिरोध करना हर पार्टी का कर्तव्य है। इसे दमन करना राज्य पक्ष का काम नहीं है। मधेशी आयोग ने अनुगमन के लिए जीवछ साह, रेणु देवी साह तथा विजय गुप्ता को जिम्मेवारी सौंपी थी।

