अखिल नेपाल राष्ट्रीय युवा संघ द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के भ्रातृ संगठन अखिल नेपाल राष्ट्रीय युवा संघके कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बृद्धि, जेठ 4गते स्थानीय चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा का पुतला फूंका तथा बिरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस तथा अखिल नेपाल राष्ट्रीय युवा संघ के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोक भी हुयी।

