जनमत पार्टी द्वारा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नामावली मांग

काठमांडू, ८ फरवरी । नेपाल सरकार द्वारा आगामी वैशाख ३० गते घोषित स्थानीय चुनाव को मध्यनजर करते हुए जनमत पार्टी ने उम्मेदवारों की नामावली मांग किया है । पार्टी अध्यक्ष सीके राउत ने आज एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए स्थानीय चुनाव के लिए योग्य और मापदण्ड के मुताबितक उम्मीदवारों की नामावली सिफारिश करने के लिए पार्टी मातहत के विभिन्न निकायों से अनुरोध किया है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है कि यह एक सिर्फ सिफारिश है, अंतिम निर्णय नहीं है । जारी विज्ञप्ति के अनुसार कवरेज–मजबूत अभियान के पर्यवक्षेक तथा जिला कार्यकारी समिति की ओर से यही फाल्गुन ५ गते के भीतर उम्मीदवारों की नामावली सिफारिश करना होगा । इसीतरह वडा तथा पालिका स्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से फाल्गुन १५ गते के भीतर सिफारिश करना होगा ।
विज्ञप्ति मे कहा है कि सिफारिश के साथ–साथ उम्मीदवारों की ओर से स्वघोषणा आवश्यक है । बताया गया है कि उम्मीदवारों की चयन विभिन्न चैनलले से प्राप्त सिफारिशों को मूल्यांकन कर केन्द्रीय कार्यकारी समिति की ओर से की जाएगी ।

