Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख सापकोटा के खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव होने की संभावना हैः बस्नेत

 
महेश बस्नेत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ फरवरी । नेकपा एमाले के पोलिटव्युरो सदस्य तथा पूर्व मन्त्री महेश बस्नेत ने कहा है कि सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव होने की संभावना है । आज मंगलबार काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता बस्नेत ने कहा– ‘कई बुद्धिजिवियों का कहना है कि एमाले की ओर से सभामुख के विरुद्ध महाअभियोग प्रस्ताव किया जाए और सेफल्याण्डिङ किया जाए । अब सभामुख ज्यू के विरुद्ध महाअभियोग लाने की संभावना है ।’ उन्होंने कहा कि सभामुख के विरुद्ध महाअभियोग प्रस्ताव करने के लिए एमाले के १०० सांसद् तैयार हैं ।
नेता बस्नेत ने कहा है– ‘महाअभियोग के संबंध में नेकपा एमाले ने निर्णय तो नहीं किया है, पार्टी से निर्णय होने से पहले ही इसके संबंध में चर्चा करना भी सोभनीय नहीं है । लेकिन माहौल ऐसा ही बनती जा रही है ।’ वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव को नेता बस्नेत ने स्वागत किया है । चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव में नेकपा एमाले किसी भी पार्टी के साथ चुनावी तालमेल करने के पक्ष में नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *