Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमल थापा राप्रपा पार्टी से हो गए अलग, नयी पार्टी खोलने की तैयारी में

 
कमल थापा, फाईल तस्वीर

हेटौडा, ८ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के निवर्तमान अध्यक्ष कमल थापा ने घोषणा किया है कि अब वह राप्रपा पार्टी में नहीं रहेंगे । आज मंगलबार हेटौडा में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने ऐसा घोषणा किया है । पत्रकार सम्मेलन में नेता थापा ने कहा– ‘३१ साल से मैं इस पार्टी में रहा, अब इस पार्टी में कोई संबंध नहीं है, मैं पार्टी से अलग हो गया हूँ ।’
पत्रकार सम्मेलन में जारी विज्ञप्ति में नेता थापा ने कहा है कि पार्टी से अलग होने के कारण उनका मन भारी हो रहा है, पीडाबोध हो रहा है । उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के भीतर सौद्धान्तिक विचलन और गलत प्रवृत्ति भी हावी हो रही है । उन्होंने कहा कि कि उसमें सुधार कर वह जाना चाहते थे, लेकिन उसमें पार्टी के अन्दर कोई सुनुवाई नहीं हुई, इसीलिए वह पार्टी से अलग हो गए हैं । थापा का यह भी कहना है कि गत मार्गशीर्ष महिना में सम्पन्न पार्टी महाधिवेशन पूर्व राजा की हस्तक्षेप हुआ है, जिसके चलते उनको पार्टी अध्यक्ष पद में पराजित होना पड़ा है ।
इधर थापा निकट नेता लोगों का कहना है कि अब जल्द ही थापा के नेतृत्व में नयी पार्टी गठन की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *