एमसीसी परियोजना वापस करने के लिए वामदेव ने किया अमेरिका से आग्रह

काठमांडू, ८ फरवरी । नेकपा एकता राष्ट्रीय अभियान के संयोजक तथा पूर्व एमाले नेता बामदेव गौतम ने अमेरिकी सहयोग मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) वापस करने के लिए अमेरिकी सरकार से आग्रह किया है । पूर्व उपप्रधानमन्त्री भी रहे नेता गौतम ने आज मंगलबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐसा आग्रह किया है ।
नेता गौतम ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि एमसीसी नेपाल में विवादित बन चुका है, जिसके चलते जनमत भी विभाजित है, ऐसी अवस्था में एमसीसी पास होेने की संभावना भी कम है । उनका कहना है कि विवादित परियोजना नेपाल के हित में नहीं हो सकता । उन्होंने कहा है– ‘एमसीसी परियोजना के कारण नेपाल की भलाई नहीं, जनमत को विभाजित किया है, जो गम्भीर समस्या का संकेत है । वर्तमान अवस्था में नेपाल में जो सरकार है, जिस अवस्था में संसद् है, उससे देखने से लगत है कि यह संसद् से अनुमोदन होने की संभावना भी नहीं है । ऐसी गम्भीर अवस्था में मैं नेपाल सरकार और अमेरिकी सरकार से बिनम्र आग्रह करता हूँ कि एमसीसी परियोजना वापस किया जाए ।’
नेता गौतम ने कहा है कि नेपाल की हित को मध्यनजर करते हुए अमेरिकी सरकार की एकपक्षीय निर्णय से यह योजना वापस करना ही ठीक रहेगा । उन्होंने यह भी कहा है कि एमसीसी सम्झौता के कारण नेपाल की स्वतन्त्रता और सार्वभौमिकता में भी प्रश्न उठ रही है ।

