Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अबू धाबी में हुए विस्फोट के बाद संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी मिशन अलर्ट

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

सांकेतिक तस्वीर

अबू धाबी में हुए गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी मिशन अलर्ट हो गई है। इस हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने देश में एक बड़ी आतंकी घटना की आशंका जताई है। दूतावास ने अमेरिकियों को एक संभावित नई मिसाइल या ड्रोन हमले की रिपोर्ट के बारे में चेतावनी जारी की है, जो अबू धाबी में हो सकती है।

अमेरिकी दूतावास ने कहा ,’आज 9 फरवरी, 2022 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले की खबरें हैं ।’ आगे दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की बात करते हुए कहा, ‘अमेरिकी नागरिकों को तुरंत सुरक्षा कार्रवाइयों का पालन करने और भविष्य में अतिरिक्त हमलों के मामले में सतर्क रहने की सलाह देता है।’

यह भी पढें   जनकपुर में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला – एक की मृत्यु, एक घायल

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह चेतावनी अबू धाबी में हुए गैस टैंक विस्फोट के बाद जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल हाउती ने संयुक्त अरब अमीरात पर हमले के लिए तुरंत कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com