होटल याक एण्ड यती को बन्द करने के साथ ही पाँच तारे का वर्गीकरण रद्द करने का निर्देशन
काठमाडौं ।
पर्यटन विभाग ने काठमाडौं दरबारमार्ग स्थित होटल याक एण्ड यती और वहाँ स्थित क्यासिनो सञ्चालन नहीं करने का निर्देशन दिया है ।
होटल और क्यासिनो द्वारा दी जानेवाली रोयल्टी और इजाजतपत्र नवीकरण दस्तुर ४२ करोड २५ लाख ६८ हजार २५३ रुपैयाा ४२ पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में पर्यटन विभाग ने होटल और क्यासिनो बन्द करने का निर्देशन दिया है । बार बार सूचना ददेने और पत्र द्वारा तगादा करने के बाद भी होटल द्वारा रोयल्टी नहीं देने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
माघ २५ गते संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री प्रेमबहादुर आले ने होटल के अचल सम्पत्ति रोक्का रखने, बैंक तथा वित्तीय संस्था के कारोबार रोक्का रखने का निर्णय किया था । मन्त्री आले द्वारा ५ तारेस्तर के होटल वर्गीकरण प्रमाणपत्र को भी रद्ध करने का निर्णय होने की जानकारी पर्यटन विभाग ने होटल को लिखे पत्र में उल्लेख किया है ।


