क्या दीपेन्द्र झा चुनाव लड़ेंगे ? मधेश प्रदेश की खबर
जनकपुर धाम, 10 फरवरी, 2022। धनुषा महोत्तरी में चर्चा जोड़ो पर है कि कौन कहाँ से चुनाव लड़ेगा। इस सम्बंध में जब हमने जानकारी ली तो पता चला कि मधेश प्रदेश के मुख्य न्यायाधिवक्ता श्री दीपेंद्र झा की चहलकदमी बढ़ गई है । महोत्तरी जिला के मड़ई निवासी श्री दीपेंद्र झा आजकल जिला में आपनी दौड़ाधूप तेज कर दिये हैं ।
सूत्र के अनुसार के श्री दीपेंद्र झा भी चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं । दुविधा यह है कि वो कहाँ से लड़े । कुछ लोगों का कहना है कि उपेंद्र जी चाहतें हैं कि श्री झा महोत्तरी तीन नम्बर क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के लिए ही लड़े । वहीं कुछ लोगो का मानना है कि वे प्रदेश सभा में तीन ख से महोत्तरी यानी पिपरा से लडेंगे । दिक्कत यह है कि इस क्षेत्र से वर्तमान सांसद श्री महंत ठाकुर के खिलाफ लड़ना पड़ेगा वहीं प्रदेश में श्री अभिराम शर्मा के खिलाफ लड़ना पड़ेगा। श्री झा अभी अभी मधेश प्रदेश के मुख्य न्यायाधिवक्ता के पद पर है । मुख्यमंत्री श्री लालबाबू राउत गद्दी के सफलता के पीछे इनका भी हाथ माना जाता है । साथ ही प्रदेश न2 का नाम मधेश रखाने में भी मुख्यमंत्री महोदय को विशेष और मुख्य एवं गुप्त सलाह देने का भी काम इन्होंने किया है ।


