महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने राष्ट्रपति समक्ष पेश किया अपना वार्षिक प्रतिवेदन
काठमांडू, १० फरवरी । महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष अपना वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया है । राष्ट्रपति निवास शितलव निवास में आजा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने आर्थिक वर्ष २०७७–०७८ साल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया है ।
संवैधानिक व्यवस्था अनुसार महान्यायाधिवक्ता कार्यालय की ओर से राष्ट्रपति समक्ष हर साल अपना वार्षिक प्रतिवेदन पेश करना होगा, उसी व्यवस्था के अनुसार आज महान्यायाधिवक्ता खम्मबहादुर खाती ने प्रतिवेदन पेश किया । खाती के अनुसार प्रतिवेदन में महान्यायाधिवक्ता कार्यालय की समस्या और समाधान का विषय समेटा गया है । उनका यह भी कहना है कि अगर यह प्रतिवेदन कार्यान्वयन किया जाता है तो देश में विधि का शासन स्थापना होकर फौजदारी प्रशासन प्रभावकरी हो सकती है ।

