कमल थापा को पार्टी में वापस होने के लिए राणा ने किया आग्रह

काठमांडू, १० फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पशुपति शमशेर जबरा ने पार्टी परित्याग संबंधी घोषणा करनेवाले कमल थापा को पार्टी में वापस होने के लिए आग्रह किया है । उनका कहना है कि पूर्व अध्यक्ष भी रहे थापा द्वारा पार्टी परित्याग होना अनपेक्षित है । आज बिहिबार केन्द्रीय पदाधिकारी बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व अध्यक्ष राण ने कहा– ‘मुझे विश्वास है कि थापा जी पार्टी में वापस हो जाएंगे ।’
नेता राणा ने यह भी कहा कि पार्टी परित्याग से पूर्व उन्होंने थापा से आग्रह किया था कि धैर्यता के साथ पार्टी में विचार–विमर्श की जाए । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन उन्होनें (थापा नें) मुझे नहीं सुना । अकास्मात निर्णय आया, यह दुःखद है ।’ राणा ने कहा है कि देश में चुनावी माहौल है, तीनों तह की चुनाव को लेकर गम्भीरता से सोचना चाहिए ।

