नक्कली पीसीआर रिपोर्ट बनानेवाले २ गिरफ्तार
चितवन, १० फरवरी । नक्कली पीसीआर रिपोर्ट बनानेवाले दो व्यक्ति को चितनव पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय चितवन के अनुसार भरतपुर नगरपालिका–१३ चौबस कोठी अवस्थित देव अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य सहायक (हेल्थ असिस्टेन्ट) २८ वर्षीय सन्दिप सापकोटा और रत्नगर नगरपालिका–६ निवासी २६ वर्षीय प्रकाश न्यौपाने को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि अस्पताल में उपचार के लिए आनेवाले मरीजों की नमूना संकलन कर वे लोग नक्कली पीसीआर रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, ऐसी सूचना पुलिस को प्राप्त होने के बाद परिचालित पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि उन लोगों के ऊपर अनुसंधान हो रहा है और पुलिस हिरासत में रखकर अनुसंधान करने के लिए अदालत से अनुमती भी प्राप्त हुआ है ।

