सांसद् तथा पूर्वमंत्री बानियां के ऊपर बलात्कार का आरोप

काठमांडू, १० फरवरी । मुगु जिला के सांसद् तथा पूर्वमन्त्री मोहन बानियां विरुद्ध एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाई है । पीडित महिला ने दावा किया है कि सांसद् बानियां ने नेपालगंज स्थित अप्सरा होटल में बुलाकार उनके साथ बलात्कार किया है ।
बलात्कार संंबंधी आरोप जिला पुलिस कार्यालय बाँके में पंजीकृत हो रहा है । लेकिन पीडित महिला का कहना है कि तीन तीनों से उजुरी पंजीकरण के लिए पुलिस को अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने उनको सहयोग नहीं किया है । पीडित महिला माओवादी निकट हैं और सांसद् बानियां नेकपा एमाले संबंद्ध हैं । बानियां समानुपातिक सांसद् हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार सांसद् बानियां ने पीडित महिला से दो साल पहले २५ लाख रुपये लिए थे । उक्त रुपये वापसी के लिए उन्होंने होटल में बुलाया था । पीडित महिला के अनुसार शुरु में बानियां ने उनको चेक दिया और उनके साथ बलात्कार किया । बलात्कार के बाद फिर चेक वापसी के लिए विवाद हुआ था । प्रारम्भीक अनुसंधान के दौरान पता चला है कि चेक संबंधी विवाद के प्रत्यक्षीदर्शी होटल के कर्मचारी भी हैं ।

