Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालकुमारी मंदिर से गायब मूर्ति मिली

 

काठमाडौं ।

ललितपुर के सुनाकोठीस्थित बालकुमारी मन्दिर से  माघ ८ गते  मूर्ति चोरी हो गई थी।

प्रमुख जिला अधिकारी घनश्याम उपाध्याय ने जानकारी दी है कि खुमलटारस्थित क्लासिक टावर के पीछे एक मन्दिर नजदीक आज सुबह वह मूर्ति मिल गई है ।

‘प्रहरी प्रशासन के अत्यन्त दबावमूलक अनुसन्धान, प्राथमिकता और स्थानीय की जागरुकता के कारण   मूर्ति मिलने की बात उन्होंने कही है ।

ललितपुर प्रहरी प्रमुख यज्ञविनोद पोखरेल के अनुसार सशस्त्र प्रहरी के क्याम्प के नजदीक करूणा मन्दिर आगे मूर्ति उसी अवस्था में मिली है ।

यह भी पढें   सुकुम्बासी समस्या राष्ट्रीय साझा समस्या है – नेपाली कांग्रेस

बालकुमारी माई की उक्त मूर्ति को प्रहरी जावलाखेल ले गई है ।  मूर्ति को सुनाकोठी भेजने की तैयारी हो रही है ।

पीतल की मूर्ति दो फीट उँची और डेढ फीट चौडी है । सुनाकोठी के गुठी ने मूर्ति पता लगाने वालों के लिए ५ लाख पुरस्कार देने की घोषणा की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *