देशभर स्थित सभी स्थानीय निकायों में उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में राप्रपा
काठमांडू, ११ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) आगामी स्थानीय चुनाव में देशभर स्थित सभी स्थानीय निकायों में उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में लग गई है । बिहिबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय पदाधिकारी बैठक ने निर्णय किया है कि वैशाख ३० गते होने जा रहे स्थानीय चुनाव में पार्टी को प्रभावकारी भूमिका में प्रस्तुत करने का निर्णय भी हुआ है ।
पार्टी महामन्त्री तथा स्थानीय तह निर्वाचन परिचालन समिति के संयोजक भुवन पाठक के अनुसार स्थानीय तह निर्वाचन तथा पार्टी की विशेष कार्य योजना संबंधी विषयों को लेकर बैठक में विचार–विमर्श हुई है । उन्होेंने कहा– ‘सभी स्थानीय तह में उम्मीदवारों की छनौट, पार्टी संगठन को सुदृढ और क्रियाशील, पार्टी की सम्र्पूण शक्ति को चुनाव में परिचालन, देशव्यापी पार्टी प्रवेश तथा कोणसभा जैसे विषयों में निर्णय हुआ है ।’
महामन्त्री पाठक ने कहा कि जिला कार्य समिति और स्थानीय तह अन्तर्गत के समिति के सिफारिश में फाल्गुन मसान्त के भीतर उम्मीदवारों की छनौट की जाएगी ।

