Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपनी अस्तित्व रक्षा के लिए भी अब कांग्रेस को अकेले ही चुनाव में जाना होगाः डा. कोइराला

 

काठमांडू, ११ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. सशांक कोइराला ने कहा है कि अपनी अस्तित्व रक्षा के लिए भी अब नेपाली कांग्रेस के अकेले ही चुनाव में सहभागी होना होगा । स्थानीय चुनाव संबंधी विषयों को लेकर बिहिबार आयोजित पार्टी केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति बैठक में के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता कोइराला ने कहा है कि पार्टी बैठक में भी उन्होंने यही विचार व्यक्त किया है । उनका मानना है कि कांग्रेस की अपनी अस्तित्व है, उसको बरकरार रखने के लिए भी स्थानीय चुनाव में किसी के साथ गठबन्धन करना ठीक नहीं है । डा. कोइराला ने कहा– ‘अब हम लोगों को अपनी अस्तित्व कायम रखना होगा । किसी दूसरे पार्टी से गठबंधन किए बिना ही चुनाव में सहभागी होना होगा । बैठक में भी मैंने यही कहा है ।’
स्थानीय चुनाव और एमसीसी विवाद संबंधी विषयों को लेकर बिहिबार नेपाली कांग्रेस ने केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति बैठक आयोजन किया था । लेकिन नेताओं को कहना है कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने बैठक में स्थानीय चुनाव के संबंध में विशेष कुछ भी नहीं कहा, लेकिन एमसीसी के सम्बन्ध में विशेष निर्देशन देकर एकमत से एमसीसी के पक्ष में निर्णय करवाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *