नयी राजनीतिक पार्टी पंजीकरण की तैयारी में कमल थापा

काठमांडू, ११ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) परित्याग कर कमल थापा नयी राजनीतिक पार्टी पंजीकरण की तैयारी में लग गए हैं । तीन दिन पहले उन्होंने औपचारिक रुपमें राप्रपा परित्याग का घोषणा किया था । उसके अगले दिन कल बिहिबार काठमांडू में थापा ने अपने पक्षधर नेताओं को इकठ्ठा कर नयी राजनीतिक पार्टी पंजीकरण संबंधी विषयों को लेकर बातचीत किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार कुछ ही दिनों के भीतर थापा नयी राजनीतिक पार्टी पंजीकरण करने जा रहे हैं । थापा समूह की भेला ने नयी राजनीतिक पार्टी पंजीकरण संबंधी सम्पूर्ण अधिकार थापा को ही दिया है । थापा निकट नेताओं का कहना है कि हिन्दू राष्ट्र स्थापना और समृद्धि को मुख्य एजेण्डा बनाकर पार्टीं पंजीकरण करने करने का निर्णय हुआ है ।
बताया गया है कि राजसंस्था के संबंध में पार्टी मौन रहेगी । स्मरणीय है, गणतन्त्र स्थापना के बाद नेपाल में राजनसंस्था पुनःस्थार्पना के लिए सबसे अधिक बहस करनेवाले नेताओं में से थापा सबसे आगे हैं ।

