Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 11 फरवरी 2022 शुक्रवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
अंगं हरे: पुलक भूषणमाश्रयन्ती, भृंगांगनेव मुकुला भरणं तमालम् ।
अंगी कृता खिलविभूतिरपांग लीला, मांगल्यदास्तु मम मंगल देवताया:।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 11 फरवरी 2022 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *दशमी दिन में 1:46 तक उपरांत एकादशी,*
नक्षत्र :- मृगशिरा *समस्त*
योग:- वैधृति रात्रि 8:06 तक, उपरांत विष्कुम्भ,
कारण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:28
सूर्यास्त :- संध्या 05:32
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 6:33 यावत वृष राशौ उपरांत मिथुन राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज प्रातः स्नान कर श्री लक्ष्मीनारायण पूजन, रामचरित मानस का पाठ पूर्वक कल किये जाने वाले जया एकादशी व्रत का नहाय खाय सबके लिए सर्वोत्तम है। आज श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ या कराना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌹*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी रुचि धर्म-कर्म में अधिक रहेगी फिर भी कोई ना कोई व्यवधान आने से इसके लिए समय कम ही निकाल पाएंगे। आलसी प्रवृति के कारण कार्य क्षेत्र पर आलोचना होगी अधिकारी वर्ग आपकी गलती पकड़ने में लगे रहेंगे सतर्क रहें। आज आपका मन कार्य क्षेत्र पर कम मौज-शौक की ओर ज्यादा भटकेगा। काम वासना भी अधिक रहेगी। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक करेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहने पर भी दिनचर्या सामान्य रूप से चलती रहेगी। तीर्थ यात्रा के प्रसंग बनेंगे। सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी।

यह भी पढें   पूर्व मेयर किरण सिंह गोरुसिंगे का शव जंगल में मिला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिए आज का दिन लाभदायी तो रहेगा परन्तु लाभ कमाने के चक्कर मे आज शरीर की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। भाई बंधुओ का साथ मिलने से शत्रुओं पर आसानी से विजय पा लेंगे लेकिन आज घर का ही कोई सदस्य आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अन्य कामो में उलझने के कारण इनमे से कुछ एक ही हाथ लग पाएंगे। नौकरी पेशा जातक कामो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे कोई बड़ी भूल कर सकते है सतर्क रहें। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के बड़े लोग आज अकारण ही नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामान्य ही रहेगा फिर भी अतिआत्मविश्वास की भावना हानि करा सकती है इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर थोड़ी तू तू में में होने की सम्भवना है धन को लेकर आज किसी से वैर ना करें भविष्य के लिए हानिकारक रहेगा। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी इसका निराकरण शीघ्र करे। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन परिस्थिति ने सुधार आपके व्यवहार के ऊपर निर्भर करेगा बात बात पर खींज निकालने से पारिवारिक माहौल गर्म रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे तालमेल की कमी रहने से कड़वाहट बढ़ेगी। आर्थिक रूप से भी संध्या बाद ही थोड़ी तसल्ली मिल सकेगी। व्यवसायी वर्ग किसी की सहायता की आस लगाए रहेंगे जिसमे संभवतया निराशा मिलेगी। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में अधिक रहने से कार्यो को पूर्ण नही कर सकेंगे। आस-पड़ोसियों से आज विवेकी व्यवहार रखें झड़प हो सकती है।

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। पारिवारिक सदस्य के आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप बड़ी-बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन इनको साकार रूप देने में असफल रहेंगे फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आशा के अनुरूप ही रहेगा। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। परिजन आज आपसे प्रसन्न रहेंगे लेकिन पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप किसी इच्छा पूर्ति को लेकर जिद पर अडंगे जिससे परिवार का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। व्यवहारिकता स्वभाव में कम रहेगी इसका दुष्परिणाम कार्य क्षेत्र पर देखने को मिलेगा संध्या से पहके सभी आवश्यक कार्यो को पूर्ण कर लें इसके बाद सफलता में संशय रहेगा। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक भावुकता आर्थिक हानि कराएगी दिखावे पर फिजूल खर्च हो सकता है। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा जातक मनोरंजन की योजना बनाएंगे। धन का निवेश अथवा उधारी आज ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी दिनचर्या आडम्बर युक्त अधिक रहेगी। लेकिन आज किसी भी बात को बढ़ा चढ़ा कर पेश करना आपको ही मुश्किल में।डालेगा। सरकार संबंधित कागजी कार्य आज आसानी से पूर्ण हो सकेंगे लेकिन धन खर्च भी होगा। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी आपका सामाजिक व्यक्तित्त्व निखरेगा। परिवार के बीच मौन रहने से कई समस्याओं के समाधान स्वतः ही हो जायेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आरोग्य बना रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी किसी मनोकामना पूर्ति की उम्मीद टूटने से मन दुखी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज पैसो के लेन देन में अत्यंत सावधानी बरतें धन के डूबने अथवा फंसने की सम्भवना है। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।

यह भी पढें   वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंँजा रक्सौल, लोगों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश और जज्बा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके बनते कार्यो में कोई ना कोई टांग अवश्य अड़ाएगा इसे अनदेखा कर अपने कार्यो में लगे रहे अगर विरोध किया तो लाभ से वंचित रह जाएंगे। मित्रो खास कर प्रेम प्रसंगों के कारण आज अधिक खर्च होगा फिर भी सुख की प्राप्ति आशानुकूल नही होगी। धन लाभ थोड़े विलम्ब से लेकिन आवश्यकतानुसार हो जाएगा। सार्वजनिक कार्यो में दिखावे के लिए भाग लेंगे फिर भी सम्मान मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहने पर भी दैनिक कार्य प्रभावित नही होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा दिन का आरंभिक भाग शुभ समाचारो की प्राप्ति कराएगा मध्यान के समय व्यावसायिक अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे इसका परिणाम सांध्य के आस-पास ही मिल सकेगा लाभ आज आशा के अनुरूप ही रहेगा। आवश्यक कार्य आज ही पूरा कर लें इसके बाद व्यवधान आने लगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से नाराज होंगे। संध्या के समय रमणीक स्थानों की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे आज झगड़ा हो सकता है। अतः सावधान रहें।
*श्री गणेश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण आपका सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाएं!!*
*महादेव एवं भगवती अपराजिता के कृपा से आप सपरिवार स्वस्थ दीर्घायु और तेजस्वी बनें, आपकी प्रसन्नता और सभी कार्यों में सफलता सम्पूर्ण और लंबे जीवन काल तक बनी रहे, महादेव आपको सब प्रकार से रक्षा करते हुवे सभी खुशियां देते रहें।*
*आपके मनोकामना के साफल्यता लिए हमारी हार्दिक शुभकामना…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*हर समय व्हाट्सअप संपर्क 9431093636*
*9934428775*,

*कॉल से संपर्क:-*
*7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*🌺कार्यालय🌺*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com