Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेता राजेशमान द्वारा लोसपा परित्याग, कर रहे हैं एमाले में प्रवेश

 
राजेशमान सिंह, फाईल तस्वीर

वीरगंज, १२ फरवरी । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता राजेशमान सिंह ने पार्टी परित्याग किया है । मधेश आन्दोलन के क्रम में वीरगंज में रहकर नेतृत्व प्रदान करनेवाले सिंह ने लोसपा परित्याग करने के बाद नेकपा एमाले में प्रवेश करने की तैयारी किए हैं । शुक्रबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने लोसपा परित्याग का घोषणा किया है ।
नेता सिंह वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में तत्कालीन जनता समाजवादी पार्टी की ओर से वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद के प्रतिस्पर्धी थे । उन्होंने १२ हजार से अधिक मत प्राप्त किया था । पिछली बार सिंह वीरगंज को मधेश प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने के लिए संघर्षरत थे ।
शुक्रबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता सिंह ने कहा कि मधेश आन्दोलन की जो भावना थी, मधेशवादी दल तथा उसके नेताओं ने कुर्सी के साथ सौदाबाजी किया है, इसीलिए उन्होंन लोसपा परित्याग किया है । उनका यह भी कहना है कि मधेश सरकार भी चरम भ्रष्टाचार, वेतिथि और विसंगंति में फंस चुका है । उनका मानना है कि मधेश प्रदेश सरकार सिर्फ सत्ता और भत्ता व्यवस्थापन में ही व्यस्त है ।
नेता सिंह ने कहा कि एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली प्रधानमन्त्री रहते वक्त अध्यादेश लाकर नागरिकता समस्या समाधान के लिए पहल किया है और मधेश आन्दोलन के दौरान विभिन्न आरोप से आरोपित १२० लोगों की मुद्दा भी वापस किया है । उनका मानना है कि मधेश की समस्या एमाले और ओली नेतृत्व में ही समाधान हो सकता है, मधेशवादी दल तथा नेताओं से नहीं ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेता सिंह को एमाले पार्टी प्रवेश कराने के लिए एमाले अध्यक्ष ओली वीरगंज आ रहे हैं । लोसपा परित्याग संबंधी घोषणा से पहले गत बुधबार सिंह ने भक्तपुर बालकोट स्थित ओली निवास पहुँचकर उनसे भेटवार्ता भी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *