Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में एक मस्जिद में धमाका, एक की मौत कई घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद के दरवाजे पर धमाका हो गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं सात लोग घायल हो गए। यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर थे।

बादघिस प्रांत के बाज मोहम्मद सरवरी ने शुक्रवार को बताया कि धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है। इस धमाके की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अतीत में स्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय गुटों ने इस प्रकार के हमलों की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

सरवरी ने बताया कि घायलों को प्रांतीय अस्पताल भेजा गया है, तालिबानी सैनिकों ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है। यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com