हृदयेश के नेतृत्व में जनता प्रगतिशील पार्टी, पंजीकरण के लिए निर्वाचन आयोग में निवेदन

काठमांडू, १२ फरवरी । वि.सं. २०७४ साल में मधेशवादी दल परित्याग कर स्वतन्त्र राजनीतिक समूह बनाकर नेकपा एमाले की सूर्य चुनाव से चुनावी प्रतिस्पर्धा करनेवाले नेता हृदयेश त्रिपाठी ने अपने ही नेतृत्व में नयी राजनीतिक पार्टी निर्माण किया है । शुक्रबार उन्होंने निर्वाचन आयोग पहुँचकर ‘जनता प्रगतिशील पार्टी नेपाल’ नामक नयी पार्टी पंजीकरण के लिए निवेदन दिया है । प्राप्त सूचना अनुसार उन्होंने पार्टी में ३० सदस्यीय कार्य समिति पेश किया है ।

