Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार से कुर्था-जनकपुर-जयनगर ट्रेन सेवा शुरू

 

लंबे समय से प्रतीक्षित कुर्था-जनकपुर-जयनगर ट्रेन सेवा रविवार को फिर से शुरू हो जाएगी। कई बार घोषणा होने के बाद भी यह संचालन में नहीं आ सकी है। हालांकि नेपाल रेलवे कंपनी ने कहा है कि रविवार से ट्रेन सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी। नेपाल रेलवे कंपनी के महाप्रबंधक निरंजन झा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 8.77 अरब रुपये की मदद से बनने वाली 69 किलोमीटर लंबी जयनगर-विजलपुर-बरदीबास रेलवे लाइन का पहला चरण 32 किलोमीटर दूरी तय करेगा ।

यह भी पढें   १,२२२ शव हुए बरामद, एक हजार ६५५ डीएनए संकलन

महाप्रबंधक झा ने दावा किया कि रविवार से ट्रेन बिना किसी रूकावट के परिचालन में आ जाएगी. नेपाल रेलवे कंपनी ने रेलवे सेवाओं के नियमित संचालन के लिए रेलवे ट्रकों के पास के हाट बाजारों को भी खाली करा लिया है। उन्होंने कहा कि कुर्था से जयनगर के लिए रविवार से नियमित रूप से दिन में एक बार ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

महाप्रबंधक झा ने कहा, “फिलहाल, हम  गैर-यात्री (ड्राई रन) ट्रेन का संचालन करेंगे। कुछ दिनों में दिनों में नेपाल और भारत के प्रधानमंत्रियों के संयुक्त उद्घाटन के बाद ही दिन में तीन बार सेवा संचालित की जाएगी।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com