Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हंसपुर नगरपालिका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के प्रसाही में दुसरा मेयर वॉलीबॉल पुरुष खुला टूर्नामेंट फाल्गुन एक गते सेशुरू हुया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व रक्षा मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बर नेता शरद सिंह भंडारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश तथा जनकपुरधाम राजधानी वनने से मधेश का मांग पूरा नहीं हुआ है। जव तक नेपाल के सभी 22जिलो का मधेश का विकास नहीं होगा। तव तक हमारी पार्टी का मांग अधूरा हैं। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश कर्नाली प्रदेश से पिछड़ा है इसके लिए हमे संघर्ष करना होगा। भंडारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक मानसिक विकास होता है। हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम में लोसपा के सांसद उमा शंकर अड़गरिया, लोसपा पार्टी के सचेतक बिधायक परमेश्वर साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट का समापन 5गते को होगा। कोच भरत यादव के नेतृत्व में हो रही टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को एक लाख नगद, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र, द्वितीय विजेता को पचास हजार तथा तृतीय विजेता को पच्चीस हजार नगद दिये जायेंगे।

यह भी पढें   नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com