Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मधानी यज्ञ का होगा आयोजन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका वार्ड चार पतौरा महादेव मंदिर में इस वार भी महा शिव रात्रि के अवसर पर मधानी यज्ञ का आयोजन होगा। मौलापुर नगरपालिका के मेयर मिरा कुमारी साह की अध्यक्षता में फाल्गुन 1गते पत्रकार सम्मेलन कर इस आई जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मेयर मिरा कुमारी साह ने नेपाल के सौ पुरातात्विक स्थलों में पतौरा के महादेव मंदिर भी शामिल हैं। कर्नाट काल से भी पहले काप्राचीन शिव लिंग खुदाई के दौरान मिला था। अभी इस पर शोध कार्य जारी है। 2076में प्रथम वार पतौरा महादेव मंदिर में मथानी यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने की थी। मधानी यज्ञ पशुपतिनाथ के भट्ट पुजारी द्वारा किया गया। तव से निरंतर मधानी यज्ञ शिव रात्रि के अवसर किया जा रहा है। इसबार भी फाल्गुन 17गते कोबिधि बिधान से मधानी यज्ञ प्रारंभ की जाएगी। प16गते को स्मार्ट सिटी के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। शिव रात्रि के अवसर पर पतौरा महादेव मंदिर पर जलाविशेक के लिए नेपाल तथा भारत से लाखो श्रद्धालु पहुंचते हैं। शिव रात्रि के अवसर पर आयोजित मेला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाती है। इस पर भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जानकारी प्रेस सम्मेलन दी गयी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाल तथा भारत के नामचीन कलाकार भाग लेंगे।

यह भी पढें   तत्काल ३ प्रतिशत कर लागू नहीं करने का सरकार द्वारा निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *