Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

व्यक्तित्व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है एनसीसी : डॉ लवलीन कौर

 
मनुमुक्त ‘मानव’ ट्रस्ट द्वारा चार सर्वोत्तम कैडेट पुरिष्कृत

नारनौल। व्यक्तित्व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है एनसीसी। जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा को अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एनसीसी बढ़िया माध्यम बन सकती है। यह कहना है रोहतक और हिसार मंडल की आयकर आयुक्त डॉ लवलीन कौर, आईआरएस का। मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय सैक्टर-1, पार्ट-2 स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में आज आयोजित ‘सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट सम्मान–समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि नैतिकता, नेतृत्व और अनुशासन की भावना का विकास एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी (राजस्थान) के कुलपति डॉ उमाशंकर यादव ने स्पष्ट किया कि एनसीसी युवाओं को देशसेवा हेतु प्रेरित तथा सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसे सैकंड कमांड आफ डिफेंस कहा जाता है, जो सर्वथा उचित है। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज और बाल-विकास परिषद्, चंडीगढ़ के राज्य नोडल अधिकारी विपिन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए, वहीं संजय पाठक (अलवर) और डॉ सीएस वर्मा (मंडी अटेली) ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी डॉ मनुमुक्त ‘मानव’ को अपनी कविताओं के माध्यम से श्रद्धांजलि प्रस्तुत की।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, नारनौल के जिला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-गीत के उपरांत चीफट्रस्टी डॉ रामनिवास ‘मानव’ के प्रेरक सान्निध्य तथा डॉ पंकज गौड़ के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस समारोह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार के सीनियर अंडर आॅफिसर हरीश पाल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल के सीनियर अंडर आॅफिसर अमित कुमार और सीनियर अंडर आॅफिसर दीपिका तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की सीनियर अंडर आॅफिसर प्रेरणा जांगिड़ को अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र के साथ 1100-1100/- की राशि भेंटकर ‘डाॅ मनुमुक्त ‘मानव’ सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट पुरस्कार’ से नवाजा गया।
लगभग दो घंटों तक चले इस भव्य समारोह में ट्रस्टी डॉ कांता भारती, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, निगरानी समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा मनोनीत पार्षद् महेंद्रसिंह गौड़, हवलदार सत्यबीर चौधरी, सुबेदार मेजर जगमाल सिंह, किशनलाल शर्मा, गजानंद कौशिक, एनसीसी ऑफिसर डॉ पलक और एनसीसी आॅफिसर प्रो प्रियंका, डॉ वंदना कुमारी, प्रो अंजू निमहोरिया, डॉ मेहताब सिंह, कृष्णकुमार शर्मा, एडवोकेट, राजीव गौड़, डॉ सुनील भारद्वाज आदि गणमान्य नागरिकों तथा हिसार और नारनौल के एनसीसी कैडेट्स की उपस्थित विशेष उल्लेखनीय रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *