प्राध्यापक गडेरी की हत्या पर शिक्षक और छात्र आन्दोलित
कैलास दास , जनकपुर, आश्विन १२ । जनकपुर के जनक हजारी विद्यापीठ क्याम्पस के सहप्राध्यापक सत्यनारायण गडेरी को गुरुवार की रात मे गोली प्रहार करके हत्या कर दिया गया है ।
करीब ५० वर्ष के गडेरी का शव शुक्रवार को धनुषा के कुर्था गाउँ विकास समिति ६ स्थित सडक के किनारे मिला है । गडेरी के पेट मे गोली लगी है । उसके साथ ही उनके गर्दन पर भी धरिला हतियार प्रहार किया गया पुलिस जानकारी दी है ।
सिरहा जिल्ला के अर्नामा का रहने वाला गडेरी को शुक्रवार जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे पोष्टमार्टम के बाद उनके गाम पठा दिया है ।
हत्या से पूर्व अपहरण का आशंका
हत्या से पूर्व प्राध्यापक गडेरी को अपहरण किया गया था पुलिस ने आशांका व्यक्त की है । जनकपुर के इरा इन्टरनेशनल बोडिङ्ग स्कुल मे अध्यनरत बेटा को लाने के लिए घर साम को ५ बजे निकले थे और सुबह मे उनका मृत शरीर मिला । कुछ लागो का कहना है कि उनको जानकी माध्यमिक विद्यालय के नजदीक देखा गया था । गडेरी जानकी मावि के आसपास अफसेट प्रेस खोलने की तयारी मे लगे थे । उसी जगह से उनका हत्या के योजना बनाया गया पुलिस ने आशंका किया है ।
हत्याका कारण विवाद भी हो सकता है
प्राध्यापक गडेरी की हत्या के घण्टो बाद तक कोई सशस्त्र समूह जिम्मेवारी नही लीया है । अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका हत्या व्यवसायीक कारण से हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि वे जमीन का कारोवार भी करते थे । परन्तु सत्य क्या है अभी तक बाहर नही आया है । जानकी माध्यमिक विद्यालय के बाद वे जमीन देखने कुर्था गये थे । और वही पर उनका हत्या हुआ है ।
घटना स्थल के प्रकृति
धनुषा के कुर्था गाविस ६ मे सडक किनारे गडेरी का लास यह दर्शता है कि पहले उन्हे गर्दन रेतकर हत्या करना चाहा था उसी क्रममे दोनो पक्ष बीच घमसा घमसी हुई घटना स्थल से अनुमान लगाया जा सकता है मानव अधिकारवादी विजय दत्त ने जानकारी दी है । उसके बाद उन्हे गोली मार कर हत्या कर दी गयी है ।
शिक्षक प्राध्यापक आन्दोलित
घटना के बाद शिक्षक प्राध्यापक आन्दोलित हो चुके है । नेपाल प्राध्यापक संघ जनक हजारी विद्यापीठ के सभापति देवी प्रसाद काफले ने हत्यारा के पक्राउ और कार्रवाई जबतब नही होगा विद्यापीठ अनिश्चितकाल के लिए बन्द रहेगा बताया है ।
उसी तरह स्वतन्त्र विद्यार्थी युनियन हजारी जनक विद्यापीठ का सभापति दिगम्बर पाठक ने एक पे्रस विज्ञप्ति प्रकाशित कर हत्यारा के पता लगाकर कार्रवाई की माँग की है । कुछ विद्यार्थी भी हत्या के विरोध मे आन्दोलित हो चुका है ।
गडेरी लेखक भी थे
प्राध्यापक गडेरी जनकपुर क्षेत्र मे प्राध्यापक के रुप मे मात्र नही वे एक लेखक के रुप मे भी चर्चित थे । निजी विद्यालय के विभिन्न कक्षा के लिए व्याकरण तथा नेपाली किताब भी लिखे है । वे एसएलसी परीक्षा मे सहयोग पहुँचाने के उदेश्य से नेपाली विषयक सम्बन्ध मे जनकपुर के जानकी एफएम मे कुछ दिनों से कार्यक्रम भी चलाते आ रहे थे ।

