Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी टेबल होने से रुक गया, सत्ताधारी गठबन्धन के साथ निर्णायक विमर्श की तैयारी में प्रधानमन्त्री देउवा

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ फरवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा एमसीसी को संसद् में टेबल करने से रुक गए हैं । पूर्व निर्धारित योजना अनुसार आज के लिए आयोजित संसद् बैठक में विमर्श के लिए एमसीसी सम्झौता टेबल होना चाहिए था । लेकिन सत्ता साझेदार प्रमुख दल नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड इसके लिए तैयार न होने के कारण प्रधानमन्त्री देउवा तनाव में थे ।
माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड आज सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँचकर कहे थे कि अगर सत्ता गठबन्धन में सहमति किए बिना ही एमसीसी सम्झौता को टेबल किया जाता है तो सत्ता गठबन्धन आज से ही टूट सकती है । प्रचण्ड का कहना था कि अगर एमसीसी टेबल किया जाता है तो आज से ही माओवादी सरकार से बाहर हो जाएगी । इसतरह सत्ता गठबन्धन ही संकट में आ जाने के कारण प्रधानमन्त्री देउवा ने आज के लिए तय एमसीसी टेबल संबंधी कार्यतालिका तत्काल के लिए स्थगित किया है और कल बिहिबार सत्ताधारी गठबन्धनों का बैठक बुलाया है ।
बताया गया है कि कल के लिए तय सत्ताधारी दलों की बैठक में एमसीसी के संबंध में निर्णाक विमर्श होने की संभावना है, इसके लिए प्रधानमन्त्री देउवा तैयारी कर रहे हैं । इधर आज आयोजित संसद् बैठक भी बिना उपलब्धी खत्तम हो गया है । बैठक शुरु होते ही प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले संबंद्ध सांसदों ने नारेबाजी की थी । फिर शोक प्रस्ताव पारित करते हुए संसद् बैठक शुक्रबार तक के लिए स्थगित कर दिया है । पता चला है कि बिहिबार सत्ताधारी गठबंधन के बीच निर्णायक वार्ता करने के बाद शुक्रबार फिर एमसीसी को संसद् में प्रस्तुत करने की तैयारी में प्रधानमन्त्री देउवा है ।
स्मरणीय है, प्रमुख सत्ता साझेदार नेकपा माओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड बिना संशोधन एमसीसी सम्झौता पास करने के पक्ष में नहीं है । इसीतरह माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में रही नेकपा समाजवादी ने भी कहा है कि संशोधन के बाद ही संसद् से पारित हो सकता है । लेकिन संसद् की सबसे बढी पार्टी नेकपा एमाले अभी तक इसके संबंध में तटस्थ दिखाई देती है । हां, पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली तथा उनके गरीबी कुछ नेता एमसीसी के समर्थन में हैं तो एमाले संबंद्ध अधिकांश सांसद् इसके विपक्ष में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed