Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख द्वारा कार्य व्यवस्था परामर्श समिति बैठक आह्वान

 
अग्निप्रसाद सापकोटा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ फरवरी । सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने प्रतिनिधिसभा कार्य व्यवस्था परामर्श समिति बैठक आह्वान किया है । सभामुख सचिवालय के अनुसार आज ही अपरान्ह १ बजे के लिए तय संसद् बैठक की एजेण्डा तय करने के लिए उन्होंने यह बैठक आह्वान किया है । समिति की बैठक संसद् बैठक से पूर्व आज सुबह ११ बजे के लिए तय है ।
अमेरिकी सहयोग परियोजना एमसीसी संबंधी विषयों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीव्र मतभेद और विचार–विमर्श जारी है । सत्ताधारी दलों का कहना है कि सभामुख सापकोटा एमसीसी के विरुद्ध में होने के कारण ही आज तक एमसीसी संसद् में टेबल नहीं हो पा रही है ।
इधर संघीय संसद् सचिवालय ने प्रतिनिधिसभा की संभावित कार्यसूची सार्वजनिक की है । संभावित कार्य सूची में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा की ओर से आदिवासी जनजाति आयोग की प्रतिवेदन संसद् में पेश किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com