Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी के कारण राष्ट्रीय राजनीति जटिल मोड़ मेंः मुख्यमन्त्री पाण्डे

 
राजेन्द्र पाण्डे, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ फरवरी । बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री एवं नेकपा एकीकृत समाजवादी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना एमसीसी के कारण नेपाल की राष्ट्रीय राजनीति जटिल मोड़ में पहुँच गई है । प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर एक सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मुख्यमन्त्री पाण्डे का कहना है कि एमसीसी अनुदान संबंधी विवाद के कारण नेपाली राजनीति को ही जटिल मोड़ में पहुँचा दिया है, जिसको समाधान करने की जिम्मेदारी भी राजनीतिक दलों की ही । इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को इकठ्ठा होने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।
मुख्यमन्त्री पाण्डे ने कहा है कि राजनीतिक परिवर्तन के बाद जनता ने जो अपेक्षा की थी, उसमें कुछ भी काम नहीं हुआ है । उन्होंने कहा है कि जनता में परिवर्तन का आभास दिलाने के लिए आर्थिक और सामाजिक सुधार के लिए काम करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *