Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु० शर्मा की सक्रियता से गिरफ्तार हुआ शातिर चोर नेपाल पुलिस ने मांगी थी सहायता

 

 

दिनांक 18.02.2022 दिन शुक्रवार को एक महिला जो इनरवा, वार्ड संख्या 16, बीरगंज जिला पर्सा, नेपाल की रहने वाली है वह इनरवा नेपाल पुलिस चौकी पर रोते हुए आयी और एफ.आई.आर करवायी कि उसके घर से एक व्यक्ति जाविद खान इंडिया का है वह एक लाख रुपया कैश के साथ सोने चाँदी के जेवर ले कर इंडिया निकल होगा तथा उसने कहा कि वह उसके यहाँ घर में रंग पुताई कर रहा था महिला ने उस व्यक्ति का आधार कार्ड, पेनकार्ड और फोटो भी नेपाल पुलिस को दिया. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और इंडिया में और नेपाल में खोजबीन शुरू कर दी.
नेपाल पुलिस, इनरवा चौकी, बीरगंज (नेपाल) ने एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा जी का बहुत अच्छे इंटेलिजेंस नेटवर्क को समझते हुए उनसे भी सम्पर्क किया और जाविद खान को पकड़ने में सहायता मांगी. श्री शर्मा ने कहा कि बस कुछ समय दीजिये.
श्री शर्मा ने शीघ्र ही अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क सिर्फ आधे घंटे में ही जाविद खान लोकेशन की जानकारी निकाल ली और इनरवा पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक एच.बी.बुध्धाटोकी को दी उन्हें बताया कि जाविद खान भारत नेपाल बौर्डर पर बसे नेपाल के एक गाँव सिरसिया में देखे जाने की सूचना है और शीघ्र ही बौर्डर पर कहीं से भी निकल भाग सकता है.
तुरंत पुलिस ने बताये स्थान पर छापा मारा तथा जाविद खान को वहाँ से गिरफ्तार किया गया. जाविद खान पुत्र कल्लू खान जो डाटा चोली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है,समाचार लिखे जाने तक इन्वेस्टीगेशन के लिए जिला में भेजा गया जिससे उससे पता चल सके कि उसने इससे पहले और कहाँ कहाँ चोरी की है.
जब महिला को जाविद खान के इतनी जल्दी पकडे जाने की सूचना मिली तो वह एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट रक्सौल के प्रभारी व् नेपाल पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद देती रही.
साथ ही सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराधी समय से पकड़ा गया ये बहुत अच्छा हुआ किन्तु सभी से अपील भी कि मानव तस्करों के जाल में कोई फंसता दिखे तब मानव तस्करी रोधी ईकाई रक्सौल के कंट्रोल रूम का नंबर +91-6255226056 पर काल अवश्य करें. Mannsharma

यह भी पढें   एनडीटीवी वर्ल्ड आगामी 27 को भारत और नेपाल वैश्विक संवाद श्रृंखला शुरू करने जा रहा है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com