Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोमवार को करें ये उपाय फैलेगी यश कीर्ति

 

महादेव को समर्पित सोमवार का दिन विशेष है। इस दिन व्रत-उपवास करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सोमवार के दिन कुछ आसान से उपाय कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस दिए किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।

सोमवार के दिन चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। चंद्रदेव का संबंध सफेद वस्‍तुओं से है और यह हमारे शरीर में मन और जल का प्रतिनिधित्‍व करता है। सोमवार के दिन सफेद खाद्य पद्धार्थ का प्रयोग अधिक करना चाहिए। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें। तिल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ अर्पित करें। शिवलिंग पर मिश्री अर्पित करने के बाद जल अर्पित करें। सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार को सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करने से भी लाभ होता है। इस दिन खीर का प्रसाद बनाकर जरूरतमंदों में बांटें। सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है। सोमवार के दिन ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। सोमवार को काले तिल और कच्चे चावल मिलाकर दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

यह भी पढें   एनपीएल: जनकपुर बोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक शक्कर वाले दही से करने से बुद्धि तेज होती है। सोमवार को रुद्राक्ष धारण करने से शरीर सेहतमंद रहता है। सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। सोमवार के दिन चंदन का तिलक लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। अगर जाने अनजाने में कोई पाप हो गया है तो सोमवार को काले और सफेद तिलों का दान करें। सोमवार के दिन अपने कुलदेवता की पूजा अवश्य करें। सोमवार को चांदी का छल्ला धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलती है। सोमवार के दिन बैल और गाय को हरी घास खिलाएं। वाहन सुख पाना चाहते हैं तो सोमवार को भगवान शिव को चमेली के पुष्प अर्पित करें।

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

उक्त जानकारी धार्मिक मान्यतों पर आधारित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com