Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चारा घोटाला कांड में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को आज हो सकती है सात साल की सजा

 

चारा घोटाला के डोरांडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची स्थित सीबीआइ कोर्ट के विशेष जज एसके शशि दोपहर 12 बजे वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी 38 दोषियों को सजा देंगे। इस मामले में दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्‍हें रिम्स (अस्‍पताल) में भर्ती करा दिया है। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर यासिन खान के अनुसार सजा सुनने के लिए सोमवार को रिम्स स्थित पेईंग वार्ड के लालू के कमरे में लैपटॉप की व्यवस्था की जा रही है। लैपटॉप के जरिए बीमार लालू प्रसाद यादव कोर्ट में ऑनलाइन हाजिर होंगे। अब लालू यादव को क्‍या सजा मिलती है तथा सजा के बाद उन्‍हें तुरंत जमानत मिलती है या नहीं, इन बातों पर बिहार की नजरें टिकी हुईं हैं। कानूनी विशेषज्ञों की राय में लालू को पांच से सात साल तक की सजा हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *