एमसीसी विरुद्ध का रिट निवेदन सर्वोच्च ने किया अस्वीकार

काठमांडू, २२ फरवरी । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) रोकने के लिए मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत में पेश रिट निवेदन को अदालत ने अस्वीकार (दरपीठ) कर दिया है । अधिवक्ता सुरेन्द्र भण्डारी और स्वागत नेपाल द्वारा प्रस्तुत रिट निवेदन में कहा गया था कि एमसीसी कोई भी सन्धी नहीं है, इसीलिए इसको संसद् से पारित करने की जरुरत नहीं है ।
सर्वोच्च अदालत के रजिष्ट्रार नारायण पन्थी ने एमसीसी विरुद्ध पेश रिट को दरपीठ किया है । अदालत के प्रवक्ता बाबुराम दाहाल ने कहा है कि एमसीसी संसद् में पेश हो चुका है, जो अब संसद् का विशेष क्षेत्रधिकार भीतर पड़ता है, इसीलिए निवेदन को दरपीठ कर दिया गया है ।

