महाशिवरात्री के अवसर पर १० लाख दर्शनार्थी आगमन का पूर्वानुमान

काठमांडू, २२ फरवरी । आगामी फाल्गुन १७ गते के लिए तय महाशिवरात्री को लक्षित कर काठमांडू स्थित पशुपति मन्दिर में १० लाख दर्शनार्थी आने का पूर्वानुमान किया गया है । आज मंगलबार पशुपति क्षेत्र विकास कोष परिषद् ने एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए इसके संबंध में जानकारी दी है । परिषद् के सदस्य सचिव डा. मिलन कुमार थापा के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्री के अवसर पर सवा करोड रुपये खर्च होने की अनुमान भी है ।
सुरक्षा व्यवस्था अनुगमन, प्रचार–प्रसार व्यवस्था, दर्शन, रात्रिकालिन व्यवस्था, आवास, भोजन तथा भौतिक पूर्वाधार की व्यवस्थापन, साधु, सन्त तथा धार्मिक कार्यक्रम व्यवस्थापन, वातावरण तथा सरसफाई संबंधी व्यवस्थापन आदि में उल्लेखित रकम खर्च की जाएगी । पर्व को भव्य रुप में सम्पन्न करने के लिए इससे पहले ही संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री प्रेम बहादुर आले की अध्यक्षता में २५१ सदस्यीय मूल समारोह समिति बनाई गई है । मूल समारोह समिति मातहत में १० उप–समिति भी बनाई गई है ।
बताया गया है कि महाशिव रात्रि को लक्षित कर १० हजार सुरक्षाकर्मी परिचालन करने की तैयारियां है । इसके संबंध में कल फाल्गुन ११ गते सभी सुरक्षा संयन्त्र के उच्च अधिकारियों के साथ विचार–विमर्श होने जा रही है ।

