मधेश प्रदेश सभा बैठक स्थागित
जनकपुरधाम, २२ फरवरी । आज मंगलबार के लिए तय मधेश प्रदेश सभा बैठक स्थगित हो गया है । स्थगित बैठक आगामी फाल्गुन २२ गते के लिए फिर तय हुआ है । बताया गया है कि प्रदेशसभा सचिवालय प्रांगण में निर्माण का कार्य हो रहा है, जिसके चलते सभा भवन में गाड़ी प्रवेश में समस्या है । प्रदेशसभा सचिवालय स्रोत का कहना है कि यही कारण बैठक स्थगित रकना पड़ा है ।
आज के लिए तय बैठक में प्रदेश पुलिस ऐन कार्यान्वयन संबंधी शंकल्प प्रस्ताव के ऊपर विचार–विमर्श करने की कार्यतालिका बनी थी । उक्त प्रस्ताव प्रदेश आन्तरिक मामिला तथा संचार मन्त्री भरत साह ने पंजीकृत किया था ।

