आज संसद् बैठक, एमसीसी मुख्य एजेण्डा
काठमांडू, २४ फरवरी । आज प्रतिनिधिसभा बैठक होने जा रहा है । बैठक का मुख्य एजेण्डा अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) है । एमसीसी संसद् में टेबल होने के बाद बैठक स्थगित कर दिया गया था । एमसीसी के संबंध में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा था । लेकिन आज तक राजनीतिक दलों के बीच इस विषय को लेकर एकमत नहीं है ।
संघीय संसद् द्वारा सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि प्रतिनिधिसभा की संभावित कार्यसूची में एमसीसी सम्झौता के ऊपर विचार–विमर्श करना है । संभावित कार्यसूची अनुसार बैठक संचालन हो जाता है तो आज एमसीसी के संबंध में संसद् में विचार–विमर्श होनेवाली है । लेकिन सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस के अलवा अन्य दल एमसीसी के पक्ष में नहीं है, कुछ राजनीतिक दलों के नेता तो पक्ष में दिखाई देते हें, लेकिन पार्टीगत रुप में उनमें भी एकमत नहीं है । प्रमुख सत्ता साझेदार नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी संबंद्ध सांसदों ने तो स्पष्ट कहा है कि वे लोग एमसीसी सम्झौता के विपक्ष में मतदान करेंगे ।
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले भी अपने पूराने ही अडान पर है । एमाले ने कहा है कि संसद् संचालन के लिए वातावरण नहीं, जब तक वातावरण नहीं बनाया जाएगा । तब तक संसद् संचालन नहीं हो सकता । उसका कहना है कि एकीकृत समाजवादी के नाम में जो सांसद् संसद् में हैं, वे लोग अवैधानिक है, उन लोगों के ऊपर कारवाही होनी चाहिए ।

