Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ताधारी नेताओं ने ही एमसीसी विरुद्ध पत्थरबाजी के लिए कार्यकर्ता को सड़क में भेजा हैः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

पोखरा, २५ फरवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि सत्ताधारी दल के नेताओं ने ही एमसीसी के विरुद्ध पत्थरबाजी करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सड़क में भेजा है । आज पोखरा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने दावा किया है कि जो नेता एमसीसी के पक्षधर है और जिन्होंने एमसीसी नेपाल में लाने के लिए पहल किया है, वही लोग अपने कार्यकर्ताओं को सड़क में पत्थरबाजी के लिए भेज रहे हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘पत्थरबाजी करनेवाले भी अजीव के लोग हैं, एमसीसी को नेपाल में लाया जाए कह कर निवेदन दिनेवाले झलनाथ खनाल के ऊपर वे लोग पत्थरबाजी नहीं करते हैं, एमसीसी के लिए ही लॉबिग कर रहे डा. बाबुराम भट्टराई वही रास्ते से चलते हैं तो उनके ऊपर भी पत्थरबाजी नहीं होती है, नेपाली कांग्रेस भी एमसीसी के पक्ष है, उसके ऊपर भी कुछ भी नहीं होता है । कांग्रेस और माओवादी की संयुक्त सरकार के समय में एमसीसी लोने के लिए हस्ताक्षर करनेवाले ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की को भी कोई नहीं देखता । लेकिन जब मैं वहीं रास्ते से निकलता हूँ तो मेरे ऊपर पत्थरबाजी की जाती है ।’
अध्यक्ष ओली का कहना है कि यह सब नियोजित रुप में हो रहा है । उनका मानना है कि सत्ताधारी दल से आबद्ध कार्यकर्ता नियोजित रुप में सड़क में उतर आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com