एमसीसी सम्झौता में राष्ट्रहित विरुद्ध की प्रावधान है, स्वीकार्य नहीं हो सकताः श्रेष्ठ

काठमांडू, २५ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) में नेपाल राष्ट्रहित विरुद्ध की प्रावधान है, जिसको संशोधिन किए बिना इसको स्वीकार करना आत्मघाती हो सकती है ।
यथास्थिति में एमसीसी अस्वीकार करने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने आज सामाजिक संजाल में लिखा है– ‘हमारी पार्टी ने पार्टी महाधिवेशन से और उसके बाद आयोजित सभी विचार–विमर्श से जो निष्कर्ष निकाल ली है, वह सही है । इसी में हम लोग स्पष्ट हैं ।’
नेता श्रेष्ठ का मानना है कि एमसीसी सम्झौता के अन्दर राष्ट्रीय सार्वभौमिकता, स्वाधीनता और राष्ट्रहित प्रतिकूल का प्रवाधान समावेश है, इसीलिए इसको पास नहीं करना चाहिए ।

