Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के कारण युक्रेन घटना हो गई, हम लोगों को पाठ सिखना चाहिएः श्रेष्ठ

 
नारायणकाजी श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि युक्रेन के ऊपर हुए आक्रमण से नेपाल को भी पाठ सिखना चाहिए । उनका कहना है कि युक्रेन के ऊपर जो आक्रमण हुआ है, उसमें शक्ति राष्ट्र का रणनीतिक खेल है । उन्होंने कहा है कि एक शक्तिशाली राष्ट्र द्वारा युक्रेन प्रयोग होने के कारण आज युक्रेन नाम से निर्मित देश ही खतरे में पड़ गया है ।
नेता श्रेष्ठ ने कहा है कि अमेरिका द्वारा रुस विरुद्ध युक्रेन प्रयोग होने के कारण आज उसके ऊपर संकट आया है, जो युक्रेन जैसे अन्य छोटे–छोटे राष्ट्र पर कभी भी आ सकता है । उन्होंने यह भी कहा है कि इस घटना से यह भी सन्देश प्रवाहित हो रहा है कि शक्ति राष्ट्रों की रणनीतिक स्वार्थ के कारण छोट–छोटे राष्ट्रों की अस्तित्व समाप्त होने की संभावना रहती है ।
नेता श्रेष्ठ ने सामाजिक संजाल में लिखा है– ‘अमेरिका ने युक्रेन की पड़ासी देश रुस के विरुद्ध युक्रेन को ही प्रयोग करने का प्रयास किया, युक्रेन भी उस भूमिका के लिए तैयार हो गया, जिसके चलते आज आक्रमण, युद्ध और अस्तित्व बिसर्जन जैसी दुःखद घटना हो रही है ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘नेपाल को भी अपनी भूराजनीतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस घटना से शिक्षा हासिल करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *