ओली से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा बालकोट में

काठमांडू, २६ फरवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के साथ मिलने के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ओली निवास बालकोट पहुँच गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री देउवा के साथ संचार मन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की, कांग्रेस उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का और महामन्त्री गगन थापा भी सहभागी हैं ।
स्मरणीय है, अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) को संसद् से पास करने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा पिछले दिन अधिक क्रियाशील हैं । इसी विषय को लेकर एमाले अध्यक्ष ओली के साथ प्रधानमन्त्री देउवा ने ३ बार भेटवर्ता किया है । बताया जाता है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन तोड़कर भी प्रधानमन्त्री देउवा एमसीसी को संसद् से पास करना चाहते हैं । लेकिन सत्ता शामील एकीकृत माओवादी और नेकपा एकीकृत समाजवादी वर्तमान सत्ता गठबंधन को कायम ही रखना चाहती है ।

