Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ताधारी गठबंधन में सहमति, व्याख्यात्मक घोषणा के साथ आज ही संसद् से एमसीसी पारित करने की तैयारी

 

काठमांडू, २७ फरवरी । पाँच दलीय सत्ताधारी दलों के बीच एमसीसी के संबंध में सहमति बनी है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज सम्पन्न गठबंधन बैठक ने निर्णय किया है कि व्याख्यात्मक घोषणा के साथ आज ही एमसीसी को संसद् से पारित किया जाएगा ।
नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि व्याख्यात्मक टिप्पणी के साथ आज ही एमसीसी को संसद् से पारित करने की सहमति गठबंधन में हुई है । बताया जाता है कि नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने इसके लिए पार्टी में निर्णय करने के लिए समय मांग किया था, लेकिन समय अभाव बताते हुए गबंधन में शामील शीर्ष नेताओं के बीच आज के लिए तय संसद् बैठक से एमसीसी को पास करने का निर्णय हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed