Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्मी नायक पल साह पुलिस नियन्त्रण में

 

काठमांडू, २७ फरवरी । एक चर्चित बालगायिका के ऊपर बलात्कार करने के आरोप से आरोपित फिल्मी नायक पल साह को नेपाल पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ ने इस बात की पुष्टी की है । जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ में फागुन ११ गते पीडित गायिका ने पल के विरुद्ध किटानी जाहेरी की थी ।
पीडित गायिका का आरोप है कि नायक पल ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया और यौनजन्य हिंसा किया है । यही आरोप के साथ उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत होने बाद पुलिस ने जिला अदालत तनहुँ से गिरफ्तार पूर्जी जारी करते हुए खोजी शुरु की थी । उसके नायक साह लापत्ता हो गए थे ।
साह के पक्ष और विपक्ष में सामाजिक संजालों में काफी बहस भी हो रहा था । पीडित नायिका और नायक पल से संबंधित अनेक अडियो रिकर्ड भी सार्वजनिक हुआ है । ऐेसे ही पृष्ठभूमि में आज सुबह नायक साह ने एक फेसबुक स्टाटस लिखते हुए कहा था कि वह खूद पुलिस प्रशासन के समक्ष उपस्थित होने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com