Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी संसदीय दल का बैठक आह्वान

 

काठमांडू, २७ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी संसदीय दल का बैठक आह्वान किया है । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) आज ही संसद् से पारित करने की तैयारी स्वरुप संसद् बैठक से पूर्व माओवादी ने संसदीय बैठक आह्वान किया है । बताया गया है कि संसदीय बैठक से भी माओवादी एमसीसी के पक्ष में निर्णय करने जा रही है । बैठक नयां बानेश्वर स्थित संसद् भवन के भीतर रहे ल्होत्से हल में होने जा रहा है ।
स्मरणीय है, सत्ता गठबंधन के बीच आज ही एमसीसी को संसद् से पारित करने के लिए सत्ता गठबंधन के बीच सहमति बनी है । आज सुबह प्रचण्ड निवास खुमलटार में सम्पन्न माओवादी पदाधिकारी बैठक ने भी व्याख्यात्मक टिप्पणी के साथ एमसीसी को संसद् से अनुमोदन करने का निर्णय किया है ।
बताया गया है कि आज संसद् बैठक दो बार होने जा रह है । प्रथम संसद् बैठक में एमसीसी सम्झौता व्याख्यात्मक घोषणा के साथ संसद् में पेश किया जा रहा है । उसके बाद फिर संसद् बैठक आह्वान कर उसको पारित किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *