Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (आइसीजे) पहुंचा

 

कीव, एएनआइ।

यूक्रेन ने आइसीजे से रूस को तत्काल हमला रोकने का आदेश देने का आग्रह किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर रूस के खिलाफ आइसीजे में याचिका दायर कर दी है। अपने हमले को सही ठहराने के लिए नरसंहार की धारणा गढ़ने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमने रूस को तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद करने का आदेश देने का आग्रह किया है। उम्मीद करते हैं कि अगले हफ्ते से याचिका पर सुनवाई शुरू होगी।’

यह भी पढें   भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर की बात, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला किस आधार पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में लाया गया है। आइसीजे के अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क नहीं पाया। दो देशों के बीच लड़ाई में आइसीजे अपनी तरफ से कोई पहल नहीं करता है। यूक्रेन को यह बताना होगा कि संयुक्त राष्ट्र के किस समझौते के उल्लंघन के आधार पर यह मामला चलना चाहिए।

पहले रूस से खिलाफ आइसीसी पहुंचा था यूक्रेन

यह भी पढें   रसुवा की बाढ़ का संदेश : विकास बनाम प्रकृति नहीं, प्रकृति के साथ विकास चाहिए : श्वेता दीप्ति

यूक्रेन ने युद्ध अपराध को लेकर रूस के खिलाफ हेग स्थित एक अन्य अदालत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आइसीसी) में शिकायत कर चुका है। 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया को अलग करने के बाद वहां यूक्रेनी सेना और रूस समर्थक विद्रोहियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। यह मामला अभी लंबित है और युद्ध अपराध की विस्तृत जांच के लिए अभी आधिकारिक आग्रह नहीं किया गया है। शुक्रवार को आइसीसी के अभियोजक ने यूक्रेन पर रूसी हमले पर चिंता जताते हुए कहा था कि अदालत युद्ध अपराध के आरोपों की जांच कर सकती है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मधेश प्रदेश के 41 लोग लापता

यूएनएससी में रूस की वोटिंग पावर खत्म करने का यूक्रेन ने किया आग्रह

वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनियाभर के देशों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस की वोटिंग पावर को खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूसी कार्रवाई ‘नरसंहार’ पर आधारित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com