राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा इतिहास और वातावरण विज्ञ में पन्त और ओली को नियुक्त

काठमांडू, २८ फरवरी । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने डा. महेशराज पन्त को इतिहास और पुरातत्व विज्ञ के रुप में नियुक्त किया है । इसीतरह डा. कृष्णप्रसाद ओली वातावरण विज्ञ के रुप में नियुक्त हो गए हैं । राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य के अनुसार डा. पन्त और ओली को अपने क्षेत्र से संबंधित विषयों के संबंध में सुझाव और सल्लाह देना होगा ।

