नेकपा एमाले द्वारा कर्णाली प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध

काठमांडू, २८ फरवरी । नेकपा एमाले ने कर्णाली प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध किया है । गत माघ १८ गते प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले और प्रदेश सरकार बीच की गई १८ सूत्रीय सम्झौता कार्यान्वयन संबंधी विषयों को लेकर आज आयोजित प्रदेशसभा बैठक को एमाले संबंद्ध सांसदों ने अवरुद्ध किया है ।
एमाले संसदीय दल के नेता यामलाल कँडेल ने कहा कि सरकार की ओर १८ सूत्रीय सम्झौता के संबंध में जब तक लिखित जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक संसद् बैठक सुचारु नहीं हो सकता । उन्होंने कहा कि लिखित सम्झौता की ७ नं. बुदा में उल्लेखित प्रदेशसभा में व्यक्त प्रतिबद्धता की कार्यान्वयन आवश्यक है, कार्यान्वयन संबंध में प्रदेशसभा को लिखित जानरकारी होनी चाहिए ।
एमाले अवरोध के बाद सभामुख राजबहादुर शाही ने प्रदेशसभा बैठक स्थगित किया है ।

